Saturday, January 21, 2012
पंजाबी सत्कार सभा को बड़ी सफलता,मुख्यमंत्री ने मानी भगत सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग
सिरसा, पंजाबी सत्कार सभा को उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई, जब सभा की मांगों में से एक को मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वीकार करते हुए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग को स्वीकार कर लिया। पंजाबी सत्कार सभा के जिला उप प्रधान प्रभु दयाल ने शनिवार को सभा की इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस मांग को जायज बताते हुए शहीद भगत सिंह स्टेडियम में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगवाने की घोषणा करके शहीदों के प्रति अपनी आस्था को प्रगट किया। उल्लेखनीय है किपंजाबी सत्कार सभा ने पिछले लम्बे समय से अन्य मांगों के साथ -साथ यह मांग भी जोर -शोर से उठा राखी थी। इस मांग को स्वीकार किये जाने पर सभा के सदस्यों मैं खुशी की लहर फ़ैल गयी। सभा के जिला प्रधान प्रदीप सचदेवा ने सभा की ओर से उठाई गयी इस मांग को स्वीकार करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रगट करते हुए कहा कि सहिदों की प्रतिमाएं युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करतीं हैं और भगत सिंह जैसे शहीद युवाओं के पथ प्रदर्शक हैं।मुख्यमंत्री द्वारा सभा की इस मांग को स्वीकार किये जाने पर सभा के जिला महासचिव भूपिंदर पन्निवालिया,सांस्कृतिक विंग के जिला प्रधान सुखदेव ढिल्लों,महासचिव संजीव शाद,महिला विंग की जिला संयोजक कमलेश आहूजा,युवा विंग के जिला संयोजक वरून छाबड़ा,उप प्रधान गुरभेज ढिल्लों,संगठन सचिव अमन ग्रोवर ,शहरी प्रधान रमेश मेहता ,सचिव संजीव कालड़ा,एलनाबाद प्रधान जीत राम शर्मा,सचिव शाम सुन्दर सरदाना,सुरिंदर सरदाना,सिरसा युवा अध्यक्ष आकाश सहनी,सचिव साहिल गोगिया,रानियाँ युवा संयोजक रजिन्दर सिंह ढिल्लों,सचिन चोपड़ा सहित सभी सदस्यों ने ख़ुशी जताते हुए जिला वासिओं को बधाई दी।
Friday, January 13, 2012
पंजाबी सत्कार सभा के "मेला लोहड़ी दा" में पंजाबी सभ्याचार ने जमाया रंग



स्थानीय जाट धर्मशाला में पंजाबी सत्कार सभा द्वारा आयोजित 'मेला लोहड़ी दा' में पंजाबी लोक गायकों और लोक नाट्य कलाकारों ने पंजाबी सभ्याचार का शानदार प्रदर्शन कर समारोह में उपस्तिथ श्रोताओं को मोह लिया. कार्यक्रम का आगाज तरनुम भारती ने बाबा फ़रिएद के सूफी रूहानी गीत से किया फिर तरनुम ने पुराना लोकगीत 'जंजुआ' गा कर दर्शकों कि वाह- वाही लूटी. गायक प्रदीप रहेजा ने प्रसिद्ध फ़िल्मी गीत 'में जट यमला - पगला दीवाना' गा कर माहोल को मेला लूट लिया.रविन्द्र नूर के गीत को को भीर दर्शकों ने खूब सराहा.हरविंदर सिंह नामधारी द्वारा गया गया गीत '..... एहनुं मैली ना करना ,मेरे पंजाब दी मिटटी है 'ने माहोल को भावुक कर दिया. उन्हीं कि शिष्य पन्नू कम्बोज द्वारा गया गया लोकगीत और सिद्दार्थ अरोड़ा द्वारा गए गये नये युग के पंजाबी गीत ने भी खूब समां बांधा. समारोह में जहाँ धमाल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत भंगड़ा ने लोगों को झूमने पर मजबूर किया वहीँ संत बुध जीनियस स्कूल कि अध्यापिका सोमा द्वारा तयार करवाया गयी कोरिओग्राफी 'पिया अम्बियाँ नू बूर ..',न्यू सतलुज स्कूल की कोरियोग्राफी 'में धरती पंजाब दी वादी उजाड़ गयी 'ने समरोह को पूरी तरह पंजाबी सभ्याचारक रंग में रंग दिया. राजकीय वरिषठ विद्यालय की छात्रओं द्वारा प्रस्तुत 'मलवई गिद्दा' ने भी दर्शकों को बेहद आकर्षित किया. लार्ड म्यूजिक डांस अकादमी के तारक अरोड़ा द्वारा नन्हें बच्चों को तैयार करवाई गयी लोहड़ी गीत पर तैयार करवाई गयी कोरिओग्राफी और मंच से नीचे आ कर उन द्वारा मांगी गयी लोहड़ी ने माहोल को पूरी तरह लोहड़ी के रंग में रंग दिया.इस अवसर पर प्रमुख चिन्तक स्वरण सिंह विर्क ने लोहड़ी और पंजाबी संस्कृति के सम्बन्ध में रोचक और ऐतिहासिक जानकारी उपस्तिथ जनों को दी.सभा के जिला प्रधान प्रदीप सचदेवा ने समरोह के मुख्य अतिथि समाजसेवी बनवारी लाल चावला,समरोह अध्यक्ष हरदीप सिंह विर्क,वशिष्ट अतिथि अनिल बांगा और इन्द्रजीत सिंह दियोल तथा उपस्तिथ सैंकड़ो श्रोताओं को लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा की सभा के उदेश्य के अनुरूप हुए इस आयोजन में उन द्वारा दिए गये सहयोग ने उन्हें पंजाबियत के लिए काम करने के लिए बेहद आत्मबल प्रदान किया है. समारोह में प्रसिद्ध रंगकर्मी संजीव शाद द्वारा किये गये मंच संचालन पर तो दर्शकों ने बार - बार तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत करते हुए सराहा.समरोह के संयोजक और सभा के संस्कृतक विंग के जिला प्रधान ने इस समारोह को सफल बनाने में भूमिका निभाने वाले अतिथियों,कलाकारों और सहयोगियों का आभार किया. समरोह में जगदीश चोपड़ा,बिमल भाटिया,नवीन केडिया,चन्द्र पाल योगी,यशपाल छाबड़ा,प्रभु दयाल, रमेश मेहता पार्षद,कमलेश आहूजा, वरुण छाबड़ा,गुरभेज ढिल्लों,अमन ग्रोवर,संजीव कालड़ा, आकाश साहनी, सुरिंदर सरदाना,जरनैल बरार सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्तिथ थे.
सभा के पदाधिकारिओं अतिथिओं और उपस्थित श्रोताओ द्वारा परम्परागत ढंग से लोहड़ी जलने के साथ समारोह का समापन हुआ
Friday, January 6, 2012
कमलेश आहूजा पंजाबी सत्कार सभा के महिला विंग की जिला संयोजक नियुक्त

सिरसा,पंजाबी सत्कार सभा द्वारा नगर की समाज सेविका कमलेश आहूजा को सभा के महिला विंग का जिला संयोजक नियुक्त किया है.इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सभा के महासचिव भूपिंदर पन्निवालिया ने बताया कि उनका नियुक्ति पत्र सभा के जिला प्रधान प्रदीप सचदेवा ने आज उन्हें सोंपा.उन्होंने आशा प्रगट की कि पंजाबी सत्कार सभा के इस पद पर कार्य करते हुए कमलेश आहूजा पंजाबी समाज के लिए महत्वपूर्ण कार्य करेंगी.उनकी इस न्युक्ति पर सभा के जिला उप प्रधान प्रभु दयाल,सुरिंदर सरदाना, सांस्कृतिक विंग के जिला प्रधान सुखदेव ढिल्लों,महासचिव संजीव शाद,युवा विंग के जिला संयोजक वरुण छाबड़ा,उप प्रधान गुरभेज ढिल्लों , शहरी प्रधान पार्षद रमेश मेहता,सचिव संजीव कालड़ा,युवा विंग सिरसा अध्यक्ष आकाश साहनी,सचिव साहिल गोगिया,उपाध्यक्ष रोहित सेठी,कोषाध्यक्ष अखिलेश जसूजा सहित अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों ने बधाई दी है .
Thursday, January 5, 2012
'मेला लोहड़ी दा ' 13 जनवरी को

सिरसा,पंजाबी सत्कार सभा द्वारा 13 जनवरी को सुबह स्थनीय जाट धर्मशाला में पंजाबी लोकनृत्य और गीत संगीत का रंगा रंग समारोह 'मेला लोहड़ी दा ' आयोजित किया जायेगा. इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सभा के सांस्कृतिक विंग के जिला प्रधान सुखदेव ढिल्लों ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला की कई प्रसिद्ध लोक नृत्य मंडलियाँ पंजाबी लोक नाच गिद्दा - भंगड़ा और लोकगीतों की प्रस्तुतियां देंगी . उन्होंने कहा कि यह समारोह प्रसिद्ध रंगकर्मी और सभा के सांस्कृतिक विंग के जिला महासचिव संजीव शाद के मार्गदर्शन में आयोजित किया जायेगा . ढिल्लों ने कहा कि लोहड़ी पंजाबियों का प्रमुख त्यौहार है इस लिए सभा ने इसे सामजिक उत्सव के तौर पर मानाने का निर्णय लिया है.इस समरोह में प्रमुख समाज सेवी बनवारी लाल चावला मुख्य अतिथि होंगे जबकि प्रसिद्ध चिन्तक स्वर्ण सिंह विर्क इस समरोह में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत करेंगे . समरोह की अध्यक्षता एलनाबाद के प्रमुख समाज सेवी हरदीप सिंह विर्क करेंगे जबकि अनिल बांगा प्रधान ऑटो मार्केट सिरसा और समाज सेवी इन्द्रजीत सिंह दयोल समरोह के वशिष्ट अतिथि होंगे. सुखदेव ढिल्लों ने सभी जिला वासियों को इस समरोह में बढ़ -चढ़ कर शामिल होने का आह्वान किया है.
Monday, January 2, 2012
बाबा प्रीतम सिंह जी का जीवन चित्र

हरियाणा- पंजाब में परमात्मा रूप माने जाने वाले बाबा प्रीतम सिंह का अपनी जीवन यात्रा सम्पूर्ण कर के शरीर रूप में हम सबसे विदा लेना वास्तव में सबके लिए बड़ा सदमा है. बाबा जी ने जिस तरह से ताउम्र गुरु घरों की सेवा की वह ऐसी मिसाल है जिसका कोई सानी शायद ही कभी होगा. लगभग 92 वर्ष के जीवन काल में से बाबा जी ने होश सँभालने के बाद से ही गुरु घरों की सेवा में लगा दिया.उनके हम उम्र बुजुर्ग बताते हैं की देश के बटवारे से पहले बाबा जी ने श्री ननकाना साहब से गुरु घरों की सेवा को अपना जीवन समर्पित कर दिया था.उस समय परिवार वालों ने उन्हें सांसारिक नियम-कायदों में बांधने के लिए उनकी शादी भी की थी .बताते हैं की उनके घर एक बेटी ने भी जन्म लिया लेकिन अनेक प्रयासों के बाद भी सांसारिक आकर्षण अपनी और आकर्षित नहीं कार पाया और लेकिन शादी के कुछ महीनो के बाद ही उन्होंने घर त्याग दिया और गुरु घरों की सेवा को अपना जीवन -लक्ष्य मान लिया.बाबा जी का जन्म स्थान पंजाब के फगवाडा जिला का दोसांझ कला गाँव था लेकिन सन 1958 से उनकी उनकी अध्यात्मिक कर्मस्थली बना सिरसा का गुरुद्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह और यहाँ का ऐतिहासिक गुरु द्वारा श्री चिल्ला साहब. बाबा जी ने जिला के साहुवाला गुरद्वारा साहब,माधोसिंघाना और नोहर के गुरुघरों की जिस तरह से सेवा की वह यहाँ के लोगो की अमिट याद बनी रहेगी.बाबा जी को श्रद्धालु उन्हें रब्बी रूप मानते थे और बाबा जी के पाक -साफ कथन को वाहेगुरु का हुक्म.बाबा जी के देह त्याग से उनमे अगाध श्रधा रखने वाले लाखों लोग आज बेहद व्यथित हैं.गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहब में उनके अंतिम दर्शनों के लिए इन श्रद्धलुओं की नाम आखों में ये भाव सपष्ट रूप में देखे जा सकते हैं लोग यहाँ अपने उस प्रिय बाबा जी को निहारने को बेताब हैं जिनका हाथ हमेशा उनकी सर पर रहता था।
-- प्रदीप सचदेवा
* लेखक पंजाबी सत्कार सभा के प्रधान और पंजाबी चिन्तक हैं ।
Saturday, December 31, 2011
सिरसा में दशम पिता के गुरपुरब पर श्रधापूर्ण समागम
Saturday, December 24, 2011
दुबई निवासी खीवा माही ने की पंजाबी के सिरमोर कवि हरिभजन सिंह 'रेनू' की मदद पंजाबी सत्कार सभा उन्हें करेगी पंजाबियत की सेवा के लिए विशेष रूप से सम्मानि
सिरसा 24 दिसंबर (भूपिंदर पन्निवालिया),पंजाबी सत्कार सभा की जिला कमेटी ने दुबई वासी और इंसानियत ग्रुप फेसबुक के मेंबर खीवा माही द्वारा केंसर की बीमारी से जूझ रहे पंजाबी के सिरमोर कवि हरिभजन सिंह 'रेनू' के इलाज के लिए पच्चीस हजार रुपयों की नगद सहायता भेजने पर आभार प्रगट किया है. पंजाबी सत्कार सभा के जिला प्रधान प्रदीप सचदेवा ने बताया कि फेसबुक के इंसानियत ग्रुप द्वारा जरुरतमंदों कि मदद के लिए अपने सदस्यों को अपील कि जाती है और सदस्य इसमें अपना योगदान देते हैं. इसी कड़ी में इस ग्रुप द्वारा सिरसा निवासी और पंजाबी के प्रमुख कवि हरिभजन सिंह 'रेनू' के इलाज के लिए अपील कि गयी थी ,जिसे पढ़ कर दुबई निवासी खीवा माही उर्फ़ रणबीर सिंह ने यह सहायता भेजी है. सभा जिला कार्यकारिणी ने उनके इस योगदान के लिए हार्दिक आभार प्रगट करती है.सचदेवा ने बताया कि खीवा माही ने इससे पहले दुबई में पंजाबी नोजवानों को सुनाई गई फांसी की सजा के बारे में भारतीय मीडिया को सच्चाई से अवगत करवाने में मुख्य भूमिका अदा की थी जबकि उस समय यहाँ के राजनैतिक नेता इस मामले को बढ़ा -चढ़ा कर पेश करके लोगो को गुमराह कर रहे थे और अपनी राजनैतिक रोटियां सेक रहे थे . इसके अतिरिक्त खीवा माही दुबई में पंजाबी माँ बोली,साहित्य और पंजाबियत की सेवा भी कर रहे हैं . उन्होंने कहा कि उनके इन पंजाबी हित के कार्यों को देखते पंजाबी सत्कार सभा ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है और उन्हें दुबई से भारत आने पर सभा द्वारा सार्वजनिक समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया जायेगा. यह निर्णय सभा की जिला कार्यकारिणी ने लिया है. सचदेवा ने समस्त पंजाबी समाज से सिरमोर कवि हरिभजन सिंह 'रेनू' के इलाज के लिए सहयोग करने का आह्वान भी किया है.
Friday, December 23, 2011
हजकां-भाजपा गठबंधन ने मांगी हुड्डा सरकार की बर्खास्तगी

चंडीगढ़ , 23 दिसंबर। असंवैधानिक तरीके से हजकां छोड़कर कांग्रेस में जाने वाले पांचों विधायकों के मामले में माननीय उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के बाद शुक्रवार को हजकां-भाजपा गठबंधन के प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल जगन्नाथ पहाडिय़ा को ज्ञापन सौंपा। हजकां अध्यक्ष व सांसद कुलदीप बिश्नोई और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुज्जर के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया है कि माननीय उच्च न्यायालय के स्पष्ट आदेश हैं कि पांचों दलबदलू विधायक किसी भी पार्टी से संबंध नहीं होंगे तथा इन्हें कोई लाभ का पद भी नहीं दिया जाए। ऐसे में इन विधायकों को मंत्री व मुख्य संसदीय सचिव जैसे पदों से बर्खास्त किया जाए। इन विधायकों की गिनती कांग्रेस में न होने से सरकार अल्पमत में आ गई है इसलिए राज्य सरकार को तुरंत बर्खास्त करे। ज्ञापन में कहा गया है कि उच्च न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला दर्शाता है कि विधानसभा अध्यक्ष ने अपने पद की मर्यादा को धूमिल किया है तथा उसने दलबदल कानून की धज्जियां उड़ाई हैं। इसलिए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में गठबंधन ने कहा कि सरकार के पास न तो पूर्ण बहुमत है और न ही जनता का विश्वास। प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। इसलिए ऐसी जनविरोधी सरकार को बर्खास्त किया जाए। हजकां-भाजपा गठबंधन के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक, पंडित रामजीलाल, रतनलाल कटारिया, जंगबीर सिंह, भाजपा विधायक दल के नेता अनिल विज, पूर्व मंत्री डॉ. धर्मबीर यादव व रामबिलास शर्मा, पूर्व विधायक अमीरचंद मक्कड़, जसबीर मल्लौर, कंवरपाल, सूबे सिंह पूनिया, नरेश यादव, राकेश कंबोज, धर्मपाल सांगवान, घनश्याम रोड, दीपक मंगला, वीरकुमार यादव, बंतो कटारिया, शशि शर्मा आदि सहित गठबंधन के नेता शामिल थे।
Subscribe to:
Posts (Atom)