Wednesday, December 29, 2010

मंत्री गोपाल कांडा के जन्मदिवस समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री हुड्डा


सिरसा, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज स्थानीय श्री तारा बाबा कुटिया में गृह, उद्योग एवं खेल राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा के ४६ वे जन्मदिवस का कैक काटकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। इससे पूर्व उन्होंने श्री तारा बाबा के चरणों में ज्योत जलाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि श्री तारा बाबा एक महान संत थे। संतों और तपस्वियों की भूमि को वे नमन्‌ करते है और परमपिता परमेश्वर से प्रदेश में सभी जनों की सुख शांति समृद्धि और प्रगति की कामना करते है। उन्होंने प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि इस बार प्रदेश सरकार के गठन में श्री गोपाल कांडा का विशेष सहयोग रहा है। उन्होंने गृह राज्यमंत्री श्री गोपाल कांडा की लंबी आयु की कामना भी की।
मुख्यमंत्री हरियाणा ने कहा कि पिछले कार्यकाल केञ् दौरान उन्होंने हरियाणा में जो विकास करवाया है इस बार विकास की गति को और दोगुना कर प्रदेश में कई गुणा विकास करवाएंगे जिससे प्रदेश के लोगों में सुख, शांति व समृद्धि आएगी और प्रदेश का जन - जन विकास का भागेदार होगा। उन्होंने कहा कि सिरसा प्रदेश के अंतिम छोर पर ही नहीं बल्कि प्रथम छोर की शुरुआत है इसलिए सिरसा जिला में अन्य जिलों से सवाया विकास होगा। उन्होंने कहा कि गत 25 दिसंबर को सिरसा जिला को दो सडक़ा रेलवे पुल की सौगात दी है जो जिला के विकास के लिए एक मील का पत्थर का साबित होगा। उन्होंने कहा कि पुल से सिरसा की प्रगति का रास्ता खुल गया है। इससे पूर्व श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने श्री तारा बाबा अस्पताल एवं रिसर्च सैंटर द्वारा आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया।