
सिरसा (एम् एल एन ),प्रवासी भारतीय सुखदेव सिंह साईप्रस ने कहा है कि पंजाबी पूरी दुनिया के 113 से ज्यादा देशों में में अपनी भाषा और संस्कृति के कारन वहां के लोगो के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बने हुए हैं और वहां अपने देश का नाम रोशन कर रहे हैं.वे आज स्थानीय लक्ष्मी रेस्टोरेंट में पंजाबी सत्कार सभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे. सभा के जिला प्रधान प्रदीप सचदेवा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक सुखदेव सिंह ने अपने अनुभव सांझे करते हुए कहा कि साईप्रस में हालाँकि पंजाबी को समझने वाले लोग कम हैं लेकिन वहां के टॉप -10 गीतों में पंजाबी के एक-दो गीत हमेशा रहते हैं.इसके इलावा वहां के लोग पंजाबियों की मेहनत और ईश्वर पर अटूट विश्वास से बहुत प्रभावित होते हैं और उनसे एक बार व्यव्हार करने के बाद हमेशा के ओ जाते लिए कायल हैं.उन्होंने कहा की विदेश में रहते हुए भी वे लोग हमेशा अपनी मिटटी से जुड़े रहना चाहते हैं. मूल रूप से जिला के गाँव के रहने वाले सुखदेव सिंह साईप्रस ने पंजाबी सत्कार द्वारा पंजाबियों के लिए चलये जा रहे सामाजिक आन्दोलन की प्रसंशा की और कहा कि
अपनी पहचान को कायम रखने के लिए पंजाबी भाषा,संस्कृति के लिए सभा द्वारा किये जा रहे कार्यों के समाज पर दूरगामी लेकिन ठोस परिणाम भविष्य में देखने को मिलेंगे. इस अवसर पर उपस्तिथ सदस्यों ने प्रख्यात नाटककार और समाजिक व्यक्तितव गुरशरण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें श्रधांजलि अर्पित की.बैठक में सभा के उप प्रधान प्रभु दयाल,सुखदेव ढिल्लों,नगर अध्यक्ष पार्षद रमेश मेहता,युवा जिला संयोजक वरुण छाबड़ा,आकाश साहनीसाहिल गोगिया,दीपक चेची,अमरजीत धालीवाल,संदीप शर्मा,स्वर्ण जीत सिंह और संदीप मान सहित अनेक सदस्य उपतिथ थे.
0 comments:
Post a Comment