Wednesday, September 14, 2011

पंजाबी सत्कार सभा द्वारा सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम 9 अक्तूबर को

सिरसा, पंजाबी सत्कार सभा द्वारा 9 अक्तूबर को जिला के प्रसिद्ध पंजाबी कवि स्वर्गीय गुरदयाल सिंह प्रीत को समर्पित सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने दसवीं और बाहरवीं कक्षाओं की परीक्षा में पंजाबी विषय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं .यह निर्णय आज स्थनीय लाल बत्ती चौक पर स्तिथ होटल व्यू में नगरपार्षद रमेश मेहता की अध्यक्षता में हुई सभा की बैठक में लिया गया. इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए सभा के प्रधान प्रदीप सचदेवा ने बताया कि बैठक में उपस्तिथ सदस्यों ने सभा कि गतिविधियों के बारे में विचार- विमर्श किया और पंजाबी भाषा और संस्कृति के विकास के लिए और अधिक प्रभावशाली ढंग से कार्य करने कि जरुरत पर बल दिया. बैठक में शहीद भगत सिंह,राजगुरु और सुखदेव के विरुद्ध गवाही देने वाले सोभा सिंह के नाम पर दिल्ली में एक इमारत और एक सड़क का नामकरण के प्रस्ताव की घोर निंदा की गयी और इसे शहीदों का अपमान करार दिया गया. सदस्यों ने एक सुर में मांग की कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को इस सम्बन्ध में अपनी और से भेजे प्रस्ताव को तुरंत वापिस लें अन्यथा सभा इस मुद्दे को जनता के बीच लेजाकर आन्दोलन छेड़ देगी. बैठक में सभा के वरिष्ट सदस्य सुखदेव ढिल्लों ने पिछले वर्ष की तरह ही सभा द्वारा इस वर्ष भी उन विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित करने को प्रस्ताव रखा जिन्होंने पंजाबी विषय में उच्च अंक प्राप्त किये हों. सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेकर 9 अक्तूबर को यह कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया और इस कार्यकर्म को पंजाबी कवि स्वर्गीय गुरदयाल सिंह प्रीत को समर्पित करने का भी फैसला लिया. इस समारोह में विद्याथियों को सम्मानित करने के साथ - साथ गायक- गायिकाओं द्वारा पंजाबी गीतों को कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम में जिला के उन पंजाबी अध्यपको को भी सम्मानित किया जायेगा जिन्होंने पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार में विशेष योगदान दिया है.सुखदेव ढिल्लों को इस समारोह का संयोजक बनाया गया है.सुखदेव ढिल्लों ने जिला के सभी प्राचार्यों - आचार्यों से आपील की है की वे अपने विद्यालय के दसवीं और बाहरवीं के उन विद्यार्थियों की सूची 2 अक्तूबर से पूर्व लाल बत्ती चौक पर स्तिथ होटल सिटी व्यू या सदर बाज़ार सपरा वाली गली में स्तिथ अमन कम्यूनिकेशन पर जमा करवा दें. बैठक में सभा के प्रधान प्रदीप सचदेवा,संदीप चौधरी,भूपिंदर पन्निवालिया,वरुण छाबड़ा,आनंद स्वरुप,भरतेन्द्र गगनेजा,प्रभु दयाल और ललित मेहता सहित अनेक सदस्य उपस्तिथ थे .

0 comments:

Post a Comment