Thursday, September 22, 2011

वरुण छाबड़ा बने पंजाबी सत्कार सभा के युवा जिला संयोजक

सिरसा (एम् एल एन),पंजाबी सत्कार सभा द्वारा वरुण छाबड़ा को सभा कि युवा इकाई का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है. सभा के जिला प्रधान प्रदीप सचदेवा ने कहा है कि वरुण छाबड़ा की यह नियुक्ति उनकी पंजाबी माँ बोली,संस्कृत और समाज के प्रति सकारात्मक कार्यों के प्रति रूचि को देखते हुए कि गई है. इस नियुक्ति छाबड़ा को पर सभा की समस्त कार्यकारणी की और से बधाई देते हुए सचदेवा ने आशा व्यक्त की कि वरुण छाबड़ा युवाओं में पंजाबियत के सही मायनों का प्रभावशाली ढंग से प्रसार करेंगे.उनकी इस नियुक्ति पर सभा के महासचिव भूपिंदर पन्निवालिया,उप प्रधान प्रभु दयाल,सुखदेव ढिल्लों,नगरपार्षद रमेश मेहता,गुरजीत मान,अमन ग्रोवर,रजत कामरा,निखिल गुलाटी,सचिन चोपड़ा सहित अनेक सदस्यों ने बधाई दी है.

0 comments:

Post a Comment