
सिरसा( ऍम एल एन ) शिरोमणी गुरुद्वारा कमेटी चुनावो कि सिरसा जिला की दो सीटों के परिणाम विधिवत घोषित कर दिए गये हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार सिरसा सीट से आजाद उमीदवार संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला विजयी घोषित किये गये हैं,उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अकाली दल (बादल) के प्रकाश सिंह साहुवाला को 4942 मतों के अंतर से हराया.संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला को कुल 17923 वोट मिले जबकि प्रकाश सिंह साहुवाला को 12981 वोट मिले. डबवाली सीट पर तिकोने मुकाबले में जगसीर सिंह मंगेआना विजयी रहे उन्होंने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एडहोक) के उमीदवार जगदेव सिंह मटदादू को 1540 मतों के अंतर से हराया.जगसीर सिंह मंगेआना को कुल 9060 वोट प्राप्त हुए जबकि जगदेव सिंह मटदादू को 7520 मत प्राप्त हुए.एक अन्य उमीदवार परमजीत सिंह माखा 4240 वोट प्राप्त करके तीसरे स्थान पर रहे.
0 comments:
Post a Comment