

सिरसा। प्रदूषण मुक्त दिवाली का संदेश देते हुए रविवार को सावन सीनियर सैंकड्री स्कूल और सिरसा की प्रमुख समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली मेंपंजाबी सत्कार सभा, सुरक्षा वेल्फेयर ट्रस्ट,सर्वधर्म एकता सोसायटी,पूर्वाचंल सेवा समिति,अखिल भारतीय अरोड़ा परिवार, अग्रोहा वैल्फेयर ट्रस्ट, नई सुबह,भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट, दिव्य योग साधना मंदिर, पताजंलि योग समिति,शिरड़ी सांई धर्म परिवार,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट,जयदेव सहदेव जैन चैरिटेबल ट्रस्ट,प्रोपर्टी डीलर एसोसिएशन सहित नगर अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के अतिरिक्त नगर के वरिष्ठ गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। यह रैली टाऊन पार्क से आरंभ हुई। इस रैली में स्कूली बच्चे व संस्थाओं के सदस्य हाथों में प्रदूष्ण मुक्त दिवाली मनाओं, पठाकों से रखे परहेज आदि के नारे अंकित किए हुए सूचना पट्ट लेकर आगे बढ़ रहे थे। इस रैली में संस्थाओं के सदस्यों ने नगर के लोगों को संदेश देते हुए कहा कि दीपावली के दिन पटाखे न बजाए और प्र्रदूषण रहित दिवाली का पर्व मनाएं। इस अवसर पर पटियाला विश्व विद्यालय के अध्यक्ष एस के विज ने कहा कि पटाखों पर धन खर्च करने की बजाए गरीब व असहाय लोगों की मदद करें। सावन स्कूल के बच्चों ने कहा कि हमें भी प्रर्यावरण की चिंता सताने लगी है और दीवाली पर पटाखे बजाने की बजाए पौधे लगाकर दीवाली का पर्व मनाएंगे। उन्होंने शहर वासियों को संदेश दिया कि दीवाली पर्व पर पटाखे न बजाकर पर्यावरण की रक्षा करें और पेड़ पौधे लगाकर उनकी रक्षा का प्रण लें।
0 comments:
Post a Comment