Monday, October 17, 2011

कुलदीप बिश्नोई ने जीता हिसार उप चुनाव


हिसार (खरासच),हरियाणा जनहित कांग्रेस ( बी एल ) प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने जीता हिसार उप चुनाव,उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी इनेलो के अजय सिंह चोटाला को हराया. कांग्रेस प्रत्‍याशी जय प्रकाश की करारी हार हुई है और उनकी जमानत जब्‍त हो गई है जबकि भारतीय जनता पार्टी समर्थित हरियाणा जनहित कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप बिश्नोई जीत गए हैं। इंडियन नेशनल लोकदल के उम्‍मीदवार अजय चौटाला दूसरे नंबर पर रहे। बिश्‍नोई की जीत की खबर मिलते ही उनके घर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। समर्थकों के बीच जश्‍न का माहौल है। बिश्‍नोई को 3,55,941 वोट मिले जबकि चौटाला को 3,49,618 और जय प्रकाश को 1,49,785 वोट मिले।

हिसार लोकसभा सीट पर 2009 में हुए चुनाव में भजन लाल को 2,48,476 वोट मिले थे और वह विजयी रहे। इनेलो प्रत्‍याशी संपत सिंह दूसरे स्‍थान पर रहे थे जिन्‍हें 2,41,493 वोट मिले थे वहीं कांग्रेस के जय प्रकाश को 2,04,539 वोट मिले थे। यानी इस बार जय प्रकाश को करीब 55 हजार वोट कम मिले।

0 comments:

Post a Comment