
चंडीगढ़ - हरियाणा की आदमपुर और रतिया(सु) सीटों के लिए चुनाव आयोग ने आज चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी. हरियाणा की मुख्य चुनाव अधिकारी सुमिता मिश्र ने आज बताया की इन दोनों सीटों के लिए चुनाव सम्बन्धी अधिसूचना 5 नवम्बर को जारी की जाएगी.उन्होंने बताया कि नामाकन पत्र भरने की अंतिम तिथि 12 नवम्बर होगी जबकी 16 नवम्बर तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे. उन्होंने बताया कि मतदान ३० नवम्बर को होगा जबकी दोनों सीटों के लिए मतगणना ४ दिसम्बर को होगी.
आदमपुर विधानसभा सीट हरियाणा जनहित कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई द्वारा त्यागपत्र देने के बाद खाली हुई,उन्होंने ही में हाल हिसार लोकसभा से सांसद चुने जाने के बाद इस विधानसभा सीट से त्यागपत्र दे दिया था. रतिया (सु) सीट यहाँ के इनेलो विधायक ज्ञान चद ओढ़ के निधन के बाद रिक्त हुई थी.
0 comments:
Post a Comment