
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने रतिया के नवनिर्वाचित विधायक जरनैल सिंह को आज यहां शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डïा, सांसद अशोक तंवर,दीपेन्द्र हुड्डïा कृषि मंत्री परमवीर सिंह तथा विधायक आनन्द सिंह डांगी, राव धर्मपाल, रघुवीर सिंह कादियान और धर्म सिंह छोकर के अलावा पूर्व राज्यपाल चन्द्रावती और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष चक्रवर्ती शर्मा भी मौजूद थे। जरनैल सिंह ने पंजाबी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद मुयमंत्री हुड्डïा ने उन्हें बधाई दी। बाद में, संवाददाताओं से बातचीत में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने बताया कि रतिया से नवनिर्वाचित विधायक जरनैल ङ्क्षसंह को हरियाणा भवन में शपथ दिलाने का निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि विधानसभा का सत्र तो फरवरी में होना है और उन्होंने जल्दी शपथ दिलाने का आग्रह किया था। शर्मा ने बताया कि वे अपने पिता चिरंजी लाल शर्मा के स्वास्थ्य की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें छोड़ कर चण्डीगढ़ नहीं जा सकते थे। वे गुडग़ांव के एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल हैं, इसलिए जरनैल सिंह को हरियाणा भवन में शपथ दिलाने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के उदाहरण पहले भी हुये हैं और विधानसभा अध्यक्ष परिस्थिति अनुसार शपथ दिलाने के लिए समय और स्थान के बारे में निर्णय ले सकते हैं।
0 comments:
Post a Comment