Thursday, February 2, 2012

सरदारा सिंह बने राष्ट्रिय हाकी टीम के उप कप्तान,पंजाबी सत्कार सभा ने दी बधाई


सिरसा, पंजाबी सत्कार सभा ने जिला के संत नगर निवासी हाकी खिलाडी सरदारा सिंह को राष्ट्रिय हाकी टीम का उप कप्तान नियुक्त किये जाने पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके परिवारजनों को बधाई दी है. सभा के प्रधान प्रदीप सचदेवा ने आज कहा की सरदारा सिंह की इस उपलब्धि ने जिला वासियों का सर गर्व से ऊँचा किया है. उन्होंने कहा कि उनकी इस उपलब्धि का श्रेय नामधारी समुदाय द्वारा हाकी के प्रति समर्पित भावना से किये गये प्रयासों को जाता है जिनके करण श्री जीवननगर में वर्षों से हाकी नर्सरी में इस खेल के हीरों को तराशने का काम किया जा रहा है.उन्होंने कहा कि इस नर्सरी ने अब तक राष्ट्रिय हाकी को अनेक प्रतिभावान खिलाडी प्रदान कियें जिनमे से सरदारा सिंह भी एक हैं. सभा के महासचिव भूपिंदर पन्निवालीया,उप प्रधान प्रभु दयाल,सांस्कृतिक विंग के जिला प्रधान सुखदेव ढिल्लों,महासचिव संजीव शाद,महिला विंग कि जिला संयोजिका कमलेश आहूजा, युवा विंग के जिला संयोजक वरुण छाबड़ा,संगठन सचिव अमन ग्रोवर,शहरी प्रधान रमेश मेहता,सचिव संजीव कालड़ा,एलनाबाद शाखा प्रधान जीत राम तलवाडा,सचिव शाम सुन्दर सरदाना और सुरिंदर सरदाना सहित सभा के अनेक पदाधिकारीओं और सदस्यों ने भी सरदारा सिंह और उनके परिवार को बधाई देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन और उज्वल भविष्य कि कामना कि है .

0 comments:

Post a Comment